+91-8934813589 devpreetdegreecollege@gmail.com
Login ERPLogin

Facilities

महाविद्यालय की सुविधाएँ

📚

पुस्तकालय एवं वाचनालय

महाविद्यालय में नामांकित प्रत्येक छात्र/छात्रा को पुस्तकालय से नियमानुसार पुस्तकें उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। महाविद्यालय में दैनिक, साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक पत्रिकाओं का समृद्ध वाचनालय भी उपलब्ध है।

⚕

महाविद्यालय स्वास्थ्य केन्द्र

महाविद्यालय में छात्र/छात्राओं के स्वास्थ्य के लिये प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है, जहाँ से प्रत्येक छात्र/छात्रा को प्राथमिक चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध होगी।

🏆

खेल-कूद (क्रीड़ा परिषद)

महाविद्यालय की ओर से विभिन्न खेलों की सुविधा प्रदान की जाती है। प्रत्येक छात्र/छात्रा से खेल में भाग लेने की अपेक्षा की जाती है।

💻

कम्प्यूटर शिक्षा

छात्र/छात्राओं को रोजगारपरक शिक्षा देने हेतु महाविद्यालय में कम्प्यूटर प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। इच्छुक छात्र/छात्रा निर्धारित शुल्क जमा करके कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।

🍔

कैन्टीन

महाविद्यालय में छात्र/छात्राओं एवं सभी शिक्षक/गैर-शिक्षक कर्मचारियों के लिए कैन्टीन की व्यवस्था है, जिसमें उचित दर पर जलपान किया जा सकता है।

🚌

वाहन सुविधा

महाविद्यालय द्वारा संचालित वाहन सुविधा का लाभ लेने हेतु प्रत्येक छात्र/छात्रा महाविद्यालय कार्यालय में सम्पर्क कर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। यथोचित संख्या होने पर सुविधा पर विचार किया जायेगा।

शिक्षणेत्तर क्रिया-कलाप (साहित्य परिषद)

महाविद्यालय में साहित्य परिषद का गठन किया गया है, जिसके माध्यम से प्रत्येक सत्र में विभिन्न प्रतियोगिताएँ — वाद-विवाद, कविता पाठ, कहानी लेखन, प्रश्न मंच, रंगोली, निबन्ध लेखन, गायन — आयोजित की जाती हैं। प्रतियोगिता में चयनित प्रत्येक अभ्यर्थी को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया जाता है।


नियमित उपस्थिति, बेहतर अनुशासन तथा बेहतर अंक प्रतिशत के आधार पर प्रत्येक वर्ष सर्वश्रेष्ठ छात्र/छात्रा का चुनाव किया जाता है। स्नातक प्रथम या द्वितीय वर्ष में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र/छात्रा की पूरी फीस माफ कर दी जाती है।

छात्रवृत्ति (Scholarship)

महाविद्यालय कार्यालय के माध्यम से छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति हेतु निर्धारित तिथि तक आवेदन पत्र देना आवश्यक है। निर्धारित तिथि के पश्चात किसी प्रकार का विचार सम्भव नहीं होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं आय के आधार पर अन्य पिछड़े वर्ग एवं सामान्य वर्ग को छात्रवृत्तियाँ दी जायेंगी।


इन सुविधाओं को प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को महाविद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थिति रखनी होगी तथा परिसर में अच्छा आचरण, अनुशासन एवं नियमित संतोषजनक प्रगति करना आवश्यक होगा।

छात्रवृत्ति हेतु आवश्यक प्रमाण-पत्र

प्रमाण-पत्र प्रतियाँ
हाई स्कूल अंक-पत्र एवं प्रमाण-पत्र2 प्रति
इण्टरमीडिएट अंक-पत्र एवं प्रमाण-पत्र2 प्रति
आय प्रमाण-पत्र (छः माह से पूर्व का न हो)1 मूल + 2 प्रति
जाति प्रमाण-पत्र1 मूल + 1 छायाप्रति (कुल 2 प्रति)
फोटो2
बैंक पासबुक2 छायाप्रति
निवास प्रमाण-पत्र1 छायाप्रति

अनुशासन नियम

  • प्रत्येक कक्षा एवं प्रयोगात्मक कार्य में 75% उपस्थिति अनिवार्य है।
  • कक्षाओं में मोबाइल का प्रयोग वर्जित है; कक्षा में प्रवेश से पूर्व मोबाइल स्विच बन्द रखें।
  • परिसर में पान, गुटका, पानमसाला, सिगरेट, सुर्ती का सेवन पूर्णतः प्रतिबन्धित है।
  • छात्राओं के कॉमन रूम में छात्रों का प्रवेश वर्जित है।
  • सभी छात्र/छात्राओं को परिचय-पत्र (ID Card) सदैव अपने साथ रखना होगा।
  • महाविद्यालय की सम्पत्ति को नुकसान पहुँचाना दण्डनीय अपराध है।
  • अनुशासन समिति (नियन्ता मण्डल) की बैठक माह में दो बार होती है; अनुशासन समिति के संरक्षक प्राचार्य हैं।
  • दण्ड के प्रकार: चेतावनी, अर्थदण्ड, सुविधाओं से वंचित करना, सस्पेंशन/निष्कासन, चरित्र प्रमाण-पत्र रोकना।

महाविद्यालय में वार्षिक समारोह

क्र.समारोहतिथि
1स्वतंत्रता दिवस समारोह (Independence Day)15 अगस्त 2026
2शिक्षक दिवस (Teachers' Day)05 सितम्बर 2026
3महात्मा गांधी जयंती02 अक्टूबर 2026
4महाविद्यालय वार्षिकोत्सव (Annual Function)दिसम्बर का अंतिम सप्ताह
5गणतंत्र दिवस (Republic Day)26 जनवरी 2027
6सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताफरवरी का प्रथम सप्ताह
About College

Devpreet Degree College, is a premier institution dedicated to providing excellent legal education and creating future leaders of the justice system.

Contact Info
  • Devpreet Degree College, Balua Rampur Shripal, Rampur Sehrau, Kushinagar, Uttar Pradesh 274207
  • +91-8934813589
  • devpreetdegreecollege@gmail.com

© 2026 Devpreet Degree College, Balua Rampur Shripal, Rampur Sehrau, Kushinagar | Powerd By Amrit Soft Tech PVT LTD